Salman Khan ने भांजी Ayat और परिवार संग केक काटकर मनाया अपना 56वां जन्मदिन, देखें Photos और Videos
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से उनके तमाम प्रशंसक बधाइयां दे रहे हैं.
Salman Khan's 56th Birthday Celebration: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से उनके तमाम प्रशंसक बधाइयां दे रहे हैं. क्रिसमस की रात को सांप काटने की घटना के बाद उनके तमाम फैंस बेहद परेशान थे लेकिन उनकी दुआओं का कुछ यूं असर रहा कि खुशनसीबी से वो सांप जहरीला नहीं था. सलमान ने बताया कि उन्हें 3 बार सांप ने डसा लेकिन वो बच गए और अब स्वस्थ हैं.
सलमान ने रविवार की रात को अपने पनवेल फार्महाउस पर अपनी भांजी अयात शर्मा संग और अपने परिवारवालों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके और उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान भी वहां मौजूद नजर आईं. सलमान ने अपने परिवार वालों के साथ बर्थडे केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया.
देखें सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन्स की ये फोटोज और वीडियोज:
माता-पिता संग काटा केक
View this post on Instagram
बेबी अयात का भी बर्थडे
View this post on Instagram
अपनों संग खुशी बांटते सलमान
View this post on Instagram
मीडिया से मुखातिब हुए सलमान
View this post on Instagram
बता दें कि सांप काटने के बाद सलमान करीब 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया. अभिनेता हर सलमान अपना जन्मदिन अपने फार्महाउस पर ही मनाते आए हैं और इस वर्ष भी वो अपनों के साथ वक्त बिताने वहां पहुंचे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

