बॉलीवुड

सलमान खान इस फिल्म में निभाएंगे जासूस का किरदार, निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने किया कन्फर्म

सलमान खान (Salman Khan) पहली बार अपने फिल्मी करियर में एक जासूस (Detective) का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. कोरियन फिल्म 'वेटेरन' के हिंदी रीमेक में उन्हें जासूस के रूप में देखा जाएगा. निर्माता अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) ने इस खबर की पुष्टि की है

सलमान खान इस फिल्म में निभाएंगे जासूस का किरदार, निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने किया कन्फर्म
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) पहली बार अपने फिल्मी करियर में एक जासूस (Detective) का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. कोरियन फिल्म 'वेटेरन' के हिंदी रीमेक में उन्हें जासूस के रूप में देखा जाएगा. निर्माता अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) ने इस खबर की पुष्टि की है. पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में अतुल ने कहा कि, "मैंने फिल्म देखी और मुझे अच्छी लगी. मैंने सोचा कि सलमान के साथ फिल्म बनाने का अच्छा मौका है. ये एक क्लास फिल्म है. मैंने सलमान को भी ये फिल्म दिखाई और उन्हें भी ऐसा ही लगा. सलमान ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. वो फिल्म में एक जासूस का किरदार निभाएंगे."

इसके आगे अतुल ने कहा कि, "एडेप्टेशन का मतलब हूबहू कॉपी करना नहीं होता. हमेशा शुरुआत करनी होती है. फिल्म को ऑडियंस के हिसाब से बनाना पड़ता है. इसमें बहुत बड़ी चीजें होगी. मुझे इसे ग्रैंड लेवल पर बनाना होगा क्योंकि सलमान की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती है. अगले साल हम इस फिल्म को शुरू करेंगे."

 

View this post on Instagram

 

#SalmanKhan during the shoot of #Bharat! 😍

A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub) on

यह भी पढ़ें:- सलमान खान का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च करेंगे खुद का टीवी चैनल, कपिल शर्मा शो पर भी लिया बड़ा फैसला

बता दें कि सलमान खान फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं. जल्द ही वह इस फिल्म को प्रमोट करना शुरू करेंगे. फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम रोल में है. फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. 'भारत' 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).