अजय देवगन की 'तानाजी' में शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे सलमान, सैफ अली खान मुगल बन लड़ेंगे जंग
बॉलीवुड में हिस्टोरिक मूवी बनाने का सिलसिला जारी हैं. बाजीराव मस्तानी और पद्ममावत की सक्सेस के बाद अब सिघंम अजय देवगन फिल्म 'तानाजी' में नामचीन सितारों के साथ नजर आएगे. खबरों की माने तो अजय देवगन ने शिवाजी महाराज के रोल के लिए बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान को एप्रोच किया हैं. तो वही मुग़ल राजा का किरदार नवाब सैफ अली खान को ऑफर किया गया है.
मुंबई: बॉलीवुड में हिस्टोरिक मूवी बनाने का सिलसिला जारी हैं. बाजीराव मस्तानी और पद्ममावत की सक्सेस के बाद अब सिघंम अजय देवगन फिल्म 'तानाजी' में नामचीन सितारों के साथ नजर आएगे. खबरों की माने तो अजय देवगन ने शिवाजी महाराज के रोल के लिए बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान को एप्रोच किया हैं. तो वही मुग़ल राजा का किरदार नवाब सैफ अली खान को ऑफर किया गया है.
दैनिक भास्कर अखबार की खबर के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे. जबकि उन्हें सलमान खान शिवाजी महाराज के रोल के लिए परफेक्ट लग रहे है. सलमान को शिवाजी के रोल के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. तो वही सैफ औरंगजेब के सेनापति का किरदार निभा सकते हैं.
अगर सलमान और सैफ इस रोल के लिए मान जाते हैं तो 19 साल के बाद सलमान और सैफ की जोड़ी फिर एक बार बड़े परदे पर एक फिल्म में नजर आएगी. दोनों फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आ चुके हैं.
आप को बता दे 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली तानाजी फिल्म में अजय और काजोल की जोड़ी को 15 साल के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा. सलमान और सैफ अली खान को रणभूमि में युद्ध देखने में खूब मजा आएगी. ऐसे में मानो सच में ये फिल्म एक हिस्टोरिक फिल्म मानी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

