बॉलीवुड

'इंशाअल्लाह' में इन दो अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहते थे सलमान खान, संजय लीला भंसाली ने किया इनकार?

सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे. संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे मगर दबंग खान ने सोमवार को ट्विटर पर ये बताया था कि फिल्म को टाल दिया गया है.

'इंशाअल्लाह' में इन दो अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहते थे सलमान खान, संजय लीला भंसाली ने किया इनकार?
संजय लीला भंसाली और सलमान खान (Photo Credits: PTI and Yogen Shah)

सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे मगर दबंग खान ने सोमवार को ट्विटर पर ये बताया था कि फिल्म को टाल दिया गया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह साल 2020 की ईद पर दूसरी फिल्म के साथ फैन्स का मनोरंजन करने के लिए आएंगे. इसके बाद भंसाली प्रोडक्शन्स ने ट्वीट कर ये बताया था कि अभी के लिए इंशाअल्लाह पर काम नहीं किया जाएगा.

अभी तक फिल्म 'इंशाअल्लाह' के बंद होने की असल वजह सामने नहीं आई है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक सलमान खान फिल्म में डेजी शाह और वलूशा डिसूजा को कास्ट करना चाहते थे मगर संजय लीला भंसाली इसके लिए नहीं माने. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया कि सलमान ने फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस की डिमांड की थी और इसके लिए भंसाली तैयार नहीं थे.

यह भी पढ़ें:- अधर में लटकी सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म इंशाअल्लाह, संजय लीला भंसाली की टीम ने दी ये जानकारी

आपको बता दें कि मुंबई मिरर से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि, "मैं एक बात कह सकता हूं कि संजय इस फिल्म के साथ गद्दारी नहीं करेंगे. मुझे विश्वास है कि संजय के दिल में अभी भी मेरे लिए कुछ बदलाव नहीं आया है. मैं उनकी मां और बहन के काफी करीब हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. हम भविष्य में किसी फिल्म पर साथ जरुर काम करेंगे, इंशाअल्लाह."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).