बॉलीवुड

सलमान खान के साथ वीरगति' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल में दिखे कोरोना के लक्षण, भाईजान से लगाईं मदद की गुहार

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल इन दिनों काफी तकलीफों से जूझ रही हैं. उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है और उन्हें कोरोना का खतरा महसूस होता नजर आ रहा है.

सलमान खान के साथ वीरगति' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल में दिखे कोरोना के लक्षण, भाईजान से लगाईं मदद की गुहार
पूजा डडवाल और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'वीरगति' (Veergati) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल (Pooja Dadwal) इन दिनों काफी तकलीफों से जूझ रही हैं. उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है और उन्हें कोरोना (Corona) का खतरा महसूस होता नजर आ रहा है. एक्ट्रेस को सर्दी-खांसी, सांस लेने में दिक्कत, बदन दर्द, गले में दर्द, बुखार और कमजोरी की शिकायत है. उन्हेंडर है कि कहीं वो कोरोना से संक्रमित तो नहीं, इस बात को लेकर उन्होंने सलमान खान से मदद की गुजार लगाई है ताकि वें समय पर अपना इलाज करवा सके.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा ने बताया कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं रहती और ऐसे में घर का काम करने से लेकर अपने पति का ख्याल रखने तक, वो सारा काम खुद ही करती हैं. उनके पास गहर के जरुरी सामान लाने के पैसे भी नहीं है और वो कई दफा अपने दोस्तों से 500-1000 हजार रूपए ले चुकी है. इस वजह से अब उनके दोस्त भी उनकी मदद नहीं करना चाहते हैं.

इस समय गोवा में रह रही पूजा ने बताया कि वहां का मौसम ठंडा है और हो सकता है इसका असर उनके स्वस्थ पर हुआ होगा. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लेकर ये नहीं सोचा जाना चाहिए कि उन्हें कोरोना हुआ है और वें इतनी जल्दी नहीं मरने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते बेरोजगार थे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्ल, सलमान खान ने पहुंचाई आर्थिक मदद

उन्होंने बताया कि उनके पास कोरोना टेस्ट कराने तक के पैसे नहीं हैं लेकिन नजदीकी डॉक्टर्स ने उन्हें ये टेस्ट जल्द कराने की सलाह दी है क्योंकि उनकी सेहत में जो शिकायतें देखी गई हैं वो कोरोना के लक्षण हैं.

पूजा ने कहा कि वें पहले भी सलमान से मदद मांग चुकी है और उन्हें मदद मिली भी थी. उस समय सलमान ने मुंबई में 6 से 8 महीने तक उनका ट्रीटमेंट करवाया था फिर गोवा में उनके रहने-खाने की व्यवस्था की थी. लेकिन वो फिर से मुसीबत में हैं और सलमान से मदद चाहती हैं. हालांकि ऐसा करना उन्हें अच्छा नहीं लगता लेकिन उनके अलावा वो किसी और से मदद की उम्मीद नहीं करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).