बॉलीवुड

सलमान खान ने की अपील सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और फैंस का दे साथ

सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार करण जौहर और सलमान खान जैसे सेलेब्स को निशाना बना रहे हैं.

सलमान खान ने की अपील सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और फैंस का दे साथ
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत (Image Credit: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की खबर ने बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि फैंस को भी बुरी तरह हिला कर रख दिया है. सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार करण जौहर और सलमान खान जैसे सेलेब्स को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में अब सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर फैंस से गुजारिश की है कि वो इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत और उनके फैंस का साथ दें.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि 'मैं अपने तमाम चाहनेवालों से अपील करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े हो और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें. इमोशन को समझने की कोशिश करें. प्लीज सुशांत के परिवार और फैंस का सपोर्ट करें और साथ दें. किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है.'

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कुछ लोगों ने एक बीइंग ह्यूमन स्टोर के बाहर जाकर हंगामा किया था और स्टोर के बैनर से सलमान की तस्वीर हटाने की मांग की थी.

फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सुशांत के मौत के बाद अपने साथ भी पक्षपात की बात कही है. अभिनव ने आरोप लगाया कि सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. इसके साथ ही अभिनव ने सलमान के चैरिटी को मनी-लॉन्ड्रिंग का कारोबार बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).