अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान खान, जल्द ही हो सकती है ऑफिशियल अनाउंसमेंट ?
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को ब्रेक दिया है. फिर चाहे वो जरीन खान हो, सूरज पंचोली हो या आयुष शर्मा हो,आज ये सितारें जो कुछ भी हैं सलमान खान की वजह से ही हैं. अब वह अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने जा रहे हैं
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को ब्रेक दिया है. फिर चाहे वो जरीन खान हो, सूरज पंचोली हो या आयुष शर्मा हो,आज ये सितारें जो कुछ भी हैं सलमान खान की वजह से ही हैं. अब वह अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो जल्द ही टाइगर फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखने वाले हैं. हाल ही में सलमान खान ने टाइगर की तारीफ भी की थी. सलमान की माने तो शेरा काफी परिश्रमी हैं और उनके लुक्स काफी अच्छे हैं.
कहा जा रहा है कि टाइगर अभी से अपनी बॉडी बनाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं. वह कई एक्टिंग वर्कशॉप्स में भी हिस्सा ले रहे हैं. शायद जल्द ही उनके डेब्यू की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है.
आपको बता दें कि लगभग 18 साल से शेरा सलमान खान के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे हैं. इसके अलावा शेरा को सलमान की एक फिल्म में भी देखा जा चुका है. हम 'बॉडीगार्ड' नामक फिल्म की बात कर रहे हैं. फिल्म के टाइटल ट्रैक में सलमान और कैटरीना के अलावा शेरा की भी झलक देखने को मिली थी.
पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था कि, "यह सच है कि सलमान मेरे बेटे टाइगर को लॉन्च करेंगे. यह बहुत बड़ी बात है. मेरे बेटे में कुछ देखकर ही सलमान ने यह बात कही होगी." फिल्म के प्रोडक्शन और बजट के बारे में शेरा ने कोई जानकारी नहीं दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2018 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

