बॉलीवुड

Salman Khan के खिलाफ अंधेरी कोर्ट ने जारी किया समन, 2019 में पत्रकार से की थी बदतमीजी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के खिलाफ अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी करते हुए उन्हें 5 अप्रैल को हाजिरी लगाने का आदेश दिया है.

Salman Khan के खिलाफ अंधेरी कोर्ट ने जारी किया समन, 2019 में पत्रकार से की थी बदतमीजी
सलमान खान (Photo Credit : Twitter)

Salman Khan Summoned by Andheri Magistrate Court: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के खिलाफ अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी करते हुए उन्हें 5 अप्रैल को हाजिरी लगाने का आदेश दिया है. सलमान पर आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में पत्रकार के साथ बदतमीजी की थी इस मामले को लेकर अब उन्हें तलब किया गया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सलमान के खिलाफ पत्रकार अशोक पांडे में आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसे लेकर सुनवाई होनी है. हाल ही में काला हिरण शिकार मामले को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया था.

कोर्ट ने आदेश दिया था कि सलमान को लेकर दर्ज दो पेटिशन की सुनवाई जोधपुर डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट से अब हाईकोर्ट स्थानांतरित की जाती है और अब उच्च न्यायालय में ही उसकी सुनवाई होगी.

बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3'में नजर आएंगे. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).