बॉलीवुड

Bharat Song Zinda: देशभक्ति से भरा है सलमान खान की फिल्म का नया गाना, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर दर्शकों में काफी उस्ताह बना हुआ है. फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. 'स्लो मोशन', 'ऐथे आ' और 'चाशनी' जैसे गाने फैन्स को खूब पसंद आए हैं

Bharat Song Zinda: देशभक्ति से भरा है सलमान खान की फिल्म का नया गाना, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सलमान खान की फिल्म का नया गाना 'जिंदा' (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर दर्शकों में काफी उस्ताह बना हुआ है. फिल्म के  कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. 'स्लो मोशन', 'ऐथे आ' और 'चाशनी' जैसे गाने फैन्स को खूब पसंद आए हैं. अब फिल्म का एक नया गाना शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. इस गीत का नाम 'जिंदा' (Zinda) है. ये गाना देशभक्ति से भरा हुआ है और इसका वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.विशाल-शेखर ने इस गीत का म्यूजिक दिया है. विशाल ददलानी ने इस गाने में अपनी आवाज दी है.

सलमान खान ने इस गाने को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "आकर देखो एक साधारण इंसान का असाधारण सफर. जिंदा सॉन्ग अब रिलीज किया जा चुका है." एक नजर डालिए फिल्म 'भारत' के इस नए गाने के वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- 'भारत' के फर्स्ट सॉन्ग 'स्लो मोशन' में दिशा पटानी ने सलमान खान को किया Kiss, देखें ये टीजर Video

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. फिल्म ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).