बॉलीवुड

Salman Khan Sports Turban: बॉडीगार्ड शेरा के प्रति उमड़ा सलमान खान का प्यार, पगड़ी पहनकर पोस्ट की ये शानदार फोटो

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फ्री टाइम में अपने हरफनमौला अंदाज में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपने पोस्ट्स शेयर करते हैं जिसमें वो बेहद कैंडिड अंदाज में नजर आते हैं. आज इंटरनेट पर उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ अपनी शानदार फोटो शेयर करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है.

Salman Khan Sports Turban: बॉडीगार्ड शेरा के प्रति उमड़ा सलमान खान का प्यार, पगड़ी पहनकर पोस्ट की ये शानदार फोटो
सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Sports Turban: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फ्री टाइम में अपने हरफनमौला अंदाज में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपने पोस्ट्स शेयर करते हैं जिसमें वो बेहद कैंडिड अंदाज में नजर आते हैं. आज इंटरनेट पर उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ अपनी शानदार फोटो शेयर करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है. इस फोटो में सलमान और शेरा (Shera) पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "वफादारी." इस फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं और ये बेहद पसंद भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को देखने के बाद शेरा भी भावुक हो उठे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

उन्होंने इसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जब तक मौत हमें जुदा नहीं कर देती मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा. लव यू मालिक."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Being Sheraa (@beingshera)

सोशल मीडिया पर सलमान और उनके बॉडीगार्ड के बीच की इस बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं और उनकी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं. बात करें फिल्मों की तो सलमान ने बीते दिनों इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).