सलमान खान अब धान की खेती करते हुए आए नजर, दिल जीत लेने वाला वीडियो किया शेयर
सलमान इससे पहले खेत में खड़े होकर तो मिट्ठी में सने हुए दिखाई दिए थे. जिसकी उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके बाद दबंग खेत में ट्रैक्टर चलाते भी दिखाई दिए थे. सलमान के इस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने पनवेल फार्म हाउस (Panvel Farmhouse) पर खेती करते नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में सलमान खान अपने इस नए शौक की कई झलक दिखला चुके हैं. ऐसे में अब सलमान खान ने फैंस को अपने अंदर छिपे असली किसान से लोगों को मिलवाया है. दरअसल सलमान इस नए वीडियो में धान रोपते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सलमान के साथ उनकी पूरी टीम भी है. सभी साथ मिलकर धान रोपाई का काम कर रहे हैं. सलमान की इस मेहनत को बेहद ही खूबसूरत तरीके से कैप्चर किया गया है.
दरअसल सलमान इससे पहले खेत में खड़े होकर तो मिट्ठी में सने हुए दिखाई दिए थे. जिसकी उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके बाद दबंग खेत में ट्रैक्टर चलाते भी दिखाई दिए थे. सलमान के इस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया. लेकिन अब बॉलीवुड का ये सुपरस्टार खेत में उतरकर खेती भी करता दिखाई दिया है. सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ बताया कि खेती हो चुकी है.
वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान अगस्त महीने से अपनी फिल्म राधे की बची हुई शूटिंग पूरी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राधे की शूटिंग के लिए सलमान ने महबूब स्टूडियो के सभी स्टेज को अगस्त महीने के लिए बुक कर रखा है. ताकि फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरी की जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

