Shirtless हुए सलमान, तस्वीर देख लड़कियां हो जाएंगी दीवानी
सलमान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और बताया कि वह किस तरह बिग बॉस की तैयारियां कर रहे हैं. तस्वीर में सलमान शर्टलेस हैं. यूजर्स उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.
सलमान खान इन दिनों अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' की तैयारियां कर रहे हैं. इस रविवार से यह शो ऑन एयर होगा. प्रीमियर से पहले ही रियलिटी शो 'बिग बॉस' काफी सुर्खियां बटोर रहा है. फैन्स नए सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं. उन्हें इस बात की जिज्ञासा है कि इस बार शो के कंटेस्टेंट कौन होंगे. पहले ही कॉमेडियन भारती, उनके पति हर्ष और अनूप जलोटा का नाम शो के लिए फाइनल किया जा चुका है. इसी बीच सलमान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और बताया कि वह किस तरह बिग बॉस की तैयारियां कर रहे हैं. तस्वीर में सलमान शर्टलेस हैं. यूजर्स उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.
सलमान ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "मैं इस तरह बिग बॉस सीजन 12 की तैयारी कर रहा हूं."
इस बार यह शो 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस बार शो जोड़ियों के कॉन्सेप्ट पर आधारित है. अगर फिल्मों की बात करें तो सलमान को जल्द ही फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

