सलमान खान अब खेत में बहा रहें हैं पसीना, मिट्टी में सनी हुई फोटो शेयर कर किसानों के लिए कह दी ये बात
लॉकडाउन से पहले सलमान अपनी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त थे. उनकी ये ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन शूटिंग ठप्प पड़ जाने के बाद से सलमान अपना वक़्त परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं.
कोरोना वायरस के कारण जब से लॉकडाउन (Lockdown) हुआ है. तभी से सलमान अपने पनवेल (Panvel) स्थित फार्महाउस पर रह रहें हैं. सलमान के साथ इस दौरान उनका परिवार और कई दोस्त भी मौजूद रहें. इस दौरान सलमान ने कई म्यूजिक वीडियो भी फैंस के लिए रिलीज किये. जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया. फ़िलहाल लॉकडाउन में ढील जरूर दे दी गई है. लेकिन सलमान अभी भी अपने फार्महाउस पर मौजूद हैं. ऐसे में अब सलमान ने अपने फार्म हाउस से एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है. जिसमें वो पूरी तरह से मिट्टी में सने हुए.
सलमान खान की इस फोटो को देखने के बाद पता चलता है कि उन्होंने खेत में काफी मेहनत की है. पैर से लेकर सर तक सलमान खान पूरी तरह मिट्टी से सने हुए हैं. इस फोटो को शेयर के साथ ही उन्होंने देश के किसानों को भी सलाम किया.
दरअसल इससे पहले भी सलमान ने एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो खेत में धान उगाते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ सलमान ने जय जवान जय किसान का नारा लगाया.
View this post on Instagram
Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam... jai jawan ! jai kissan !
आपको बता दे कि लॉकडाउन से पहले सलमान अपनी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त थे. उनकी ये ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन शूटिंग ठप्प पड़ जाने के बाद से सलमान अपना वक़्त परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं. हालांकि अगस्त से वो एक बार फिर राधे की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे. इस फिल्म के 15 दिनों के करीब की शूटिंग अभी बची हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

