बॉलीवुड

Salman Khan ने शेयर किया 33 साल पुराना अनदेखा Video, बचपन के दोस्त सादिक को दी शादी के सालगिरह की बधाई 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सोशल मीडिया पर काफी शानदार फैन फॉलोविंग है. अक्सर वो इंस्टाग्राम पर अपने 37.9 मिलियन फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें शेयर करते रहते हैं.

Salman Khan ने शेयर किया 33 साल पुराना अनदेखा Video, बचपन के दोस्त सादिक को दी शादी के सालगिरह की बधाई 
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Old Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सोशल मीडिया पर काफी शानदार फैन फॉलोविंग है. अक्सर वो इंस्टाग्राम पर अपने 37.9 मिलियन फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें शेयर करते रहते हैं. सलमान ने हाल ही में इंटरनेट पर अपना 33 साल पुराना वीडियो शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस अनदेखे वीडियो के जरिए सलमान ने अपने बचपन के दोस्त सादिक को शादी की सालगिरह की बधाई दी है.

इतना ही नहीं, मालूम होता है कि वीडियो शेयर करते समय सलमान काफी मस्ती के मूड में और इसी के चलते उन्होंने इसे मजेदार कैप्शन भी दिया है. सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बचपन के दोस्त सादिक. बचपन मलतब जब मैं बच्चा था, शादी हुई 33 साल पहले. रिहाना का सम्मान करता हूं कि उसने इसे संभाला और इस शादी को बनाए रखा. ओल द बेस्ट और आपको शादी के सालगिरह की मुबारकबाद! आखिरी सलाह रिहाना, अब भी समय है भाग जाओ. हाहा."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 Promo: Rubina Dilaik ने Salman Khan से किया खुलासा, कहा- मुझमें सुसाइडल टेंडेंसी है! (Watch Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस थ्रोबैक वीडियो में सलमान खान शादी के दिन अपने दोस्त से गले मिलते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और इसकी काफी चर्चा भी की जा रही है.बात करें वर्कफ्रंट की तो सलमान खान जल्द ही दिशा पटानी के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).