बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को लेकर सलमान का बड़ा बयान - अगर उनको मेरे साथ काम नहीं करना...

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली थी पर अंतिम समय पर प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़कर सबको हैरान कर दिया था

प्रियंका चोपड़ा को लेकर सलमान का बड़ा बयान - अगर उनको मेरे साथ काम नहीं करना...
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली थी पर अंतिम समय पर प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़कर सबको हैरान कर दिया था. अपने शेड्यूल से 10 दिन पहले प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया था. निर्देशक अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी थी. उनके ट्वीट से लग रहा था कि प्रियंका ने अपनी शादी की वजह से यह निर्णय लिया है. प्रियंका के इस फिल्म को छोड़ने के बाद कैटरीना कैफ को 'भारत' के लिए कास्ट कर लिया गया था. ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका के इस फैसले की वजह से सलमान खान उनसे नाराज थे.

सोमवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सलमान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. उस वक्त हम को यह पता चलता कि उन्होंने वहां पर कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है और हमें थोड़ा पहले पता चलता तो वैसे भी हम उनको कभी नहीं रोकते. अंतिम समय पर पता चला, शूटिंग के 10 दिन पहले पता चला. शूटिंग शुरू हो गई थी मेरी, पर उनके शेड्यूल से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि, "हमने उनसे कहा कि अगर वो पिक्चर नहीं करना चाहती तो वो न करें. उस वक्त कुछ अलग रीजन दिए गए हमें. जो भी रीजन हो, शादी का रीजन हो, या पिक्चर का रीजन हो, या उनको इंडिया में नहीं काम करना, या मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो करना है, वो उनका रीजन है. हम उनके लिए बेहद खुश  हैं."

सलमान ने आगे कहा कि, " अगर यहां पर काम नहीं करे तो क्या हुआ,वहां पर तो हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रही हैं.अगर सलमान खान के साथ काम नहीं करना, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो हिंदुस्तान का नाम तो रोशन होता है ना."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).