एक्शन के बाद अब कॉमेडी करते दिखाई देंगे Salman Khan, अनीस बज्मी की फिल्म में बनेंगे प्रेम?
सलमान भी चाहते हैं कि वह एक कॉमेडी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर आए. अब सलमान की यह इच्छा पूरी होने जा रही है.
पिछले कुछ सालों से सलमान खान (Salman Khan) का एक्शन फिल्मों की तरफ ज्यादा झुकाव रहा है. ऐसे में दर्शक और खुद सलमान भी चाहते हैं कि वह एक कॉमेडी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर आए. अब सलमान की यह इच्छा पूरी होने जा रही है. सलमान खान अनीस बज्मी की अगली कॉमेडी फिल्म में प्रेम का किरदार निभाते नजर आएंगे. पिंकविला से बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान अब तक अंदाज़ अपना अपना, बीवी नंबर 1, जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री, मैने प्यार क्यों किया, पार्टनर और रेडी जैसी कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी है. ऐसे में अब वह एक और कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं.
सोर्स ने आगे बताया कि वह पिछले काफी समय से ऐसे ही कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहे थे. जिसके बाद अब उनके हाथ एक स्क्रिप्ट लगी है. जिस पर अनीस बज्मी के साथ उनकी बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी. उससे पहले सलमान टाइगर 3, भाईजान और रविंद्र कौशिक की बायोपिक फिल्में शूट कर लेंगे.
आपको बता दें कि सलमान खान और अनीस बज्मी ने इससे पहले नो एंट्री और रेडी जैसी धमाकेदार फिल्में दी है. जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया है. ऐसे में सलमान अब एक बार फिर अनीस की अगली फिल्म में प्रेम बनने की तैयारी में जुट गए हैं. फिलहाल फिल्म का पेपर वर्क नहीं हुआ है. क्योंकि सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है. एक बार जब वो शूटिंग खत्म करने के लौट आएंगे. तब फिल्म के स्क्रिप्ट पर फाइनल मुहर लगाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

