बॉलीवुड

Will Smith ने Chris Rock को जड़ा थप्पड़ तो Salman Khan बोले- मेजबान अपनी मर्यादा न भूले

ऑस्कर्स 2022 समारोह में विल स्मिथ ने पोस्ट क्रिस रॉक को इसलिए थप्पड़ जड़ दिया था क्योंकि उन्होंने उनकी पत्नी के बालों को लेकर मजाक कर दिया.

Will Smith ने Chris Rock को जड़ा थप्पड़ तो Salman Khan बोले- मेजबान अपनी मर्यादा न भूले
सलमान खान और विल स्मिथ (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Reacts to Will Smith's Incident: ऑस्कर्स 2022 समारोह में विल स्मिथ ने पोस्ट क्रिस रॉक को इसलिए थप्पड़ जड़ दिया था क्योंकि उन्होंने उनकी पत्नी के बालों को लेकर मजाक कर दिया. क्रिस को थप्पड़ मारते हुए विल का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ और दुनियाभर में लोगों ने इसे देखा. इसे लेकर विल और उनकी पत्नी दोनों ने खेद जताते हुए कहा कि इस घटना से वें दुखी हैं लेकिन इस तरह का ह्यूमर वें एन्जॉय नहीं करते.

हाल ही में आईफा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सलमान ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एक होस्ट के रूप में संवेदनशील होना बहुत जरूरी है. जरूरत से ज्यादा ह्यूमर भी ठीक नहीं होता. मैंने ‘दस का दम’, ‘बिग बॉस’ समेत कई अवॉर्ड शोज भी होस्ट किये हैं और अक्सर जब भी मैं देखता हूं कि कोई किसी को बेवजह तंग कर रहा है और बदतमीजी कर रहा है तब मैं क्रोधित हो जाता हूं."

अपने शो बिग बॉस का उदाहरण देते हए भाईजान ने कहा, "कई बारे बिग बॉस में पर्दे के पीछे इतना ज्यादा बवाल हो जाता है कि दर्शकों को दिखाया नहीं जा सकता और फिर मुझे हस्तक्षेप करना पड़ता है. बिग बॉस में अक्सर मैं कई बार कंटेस्टेंट्स की गलतियों को लगातार नजर अंदाज करने के बाद मैं उनकी क्लास लेता हूं. मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें ये समझना होगा कि शो में उनके बर्ताव को देखने के बाद उनके बाहर आने पर कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).