बॉलीवुड

Video : प्रियंका के फिल्म 'भारत' को छोड़ने पर सलमान खान ने दिया यह चौंकाने वाला रिएक्शन

सोमवार को सलमान खान के ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया. लॉन्च इवेंट में सलमान खान भी मौजूद थे. इवेंट के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि आखिर क्यों प्रियंका ने अंतिम समय पर इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया

Video : प्रियंका के फिल्म 'भारत' को छोड़ने पर सलमान खान ने दिया यह चौंकाने वाला रिएक्शन
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

सोमवार को सलमान खान के ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया. लॉन्च इवेंट में सलमान खान भी मौजूद थे. सलमान खान से जब पूछा गया कि आखिर क्यों प्रियंका ने अंतिम समय पर इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया तो सलमान खान ने एक ऐसा रिएक्शन दिया जो आप सबको हैरान कर देगा. सलमान खान ने कहा कि, " मैं अखबार नहीं  पढ़ रहा हूं पिछले 3-4 दिन से, इन्ही चीजों में बिजी हूं...जब मैं पढ़ लूंगा तब मैं आपको जवाब दे दूंगा." सलमान के इस जवाब से तो यही लगता है कि वह प्रियंका के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहते थे.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था कि प्रियंका अब फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं. इस फिल्म के निर्देशक ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. अली अब्बास जफर ने बताया था कि एक बहुत ही खास वजह से प्रियंका ने यह फैसला लिया है. तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रियंका ने अपनी शादी की वजह से यह निर्णय लिया है. इस फिल्म से प्रियंका की एग्जिट के बाद कैटरीना ने उनकी जगह ले ली है.

वहीं अगर 'लवरात्रि' की बात करें तो इस फिल्म में आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन दिखाई देंगी. इस  फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और अभिराज मिनावाला 'लवरात्रि' के निर्देशक हैं. यह फिल्म इसी साल 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).