बॉलीवुड

Radhe: Your Most Wanted Bhai Hit Dialogues: 'वॉन्टेड' स्टाइल में लौटे Salman Khan, 'राधे' के ये हिट डायलॉग्स कर देंगे आपको इम्प्रेस

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का ट्रेलर आज आखिरकार फैंस के बीच रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को इसका ट्रेलर भी बेहद पसंद आ रहा है. ट्रेलर में सलमान एक बार फिर अपनी फिल्म 'वॉन्टेड' से अपने किरदार के अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Radhe: Your Most Wanted Bhai Hit Dialogues: 'वॉन्टेड' स्टाइल में लौटे Salman Khan, 'राधे' के ये हिट डायलॉग्स कर देंगे आपको इम्प्रेस
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Photo Credits: Youtube)

Radhe: Your Most Wanted Bhai Hit Dialogues: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का ट्रेलर आज आखिरकार फैंस के बीच रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को इसका ट्रेलर भी बेहद पसंद आ रहा है. ट्रेलर में सलमान एक बार फिर अपनी फिल्म 'वॉन्टेड' से अपने किरदार के अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में सलमान एक ऐसे पुलिस वाले के स्टाइल में नजर आए जिन्हें देखकर गुंडे भी खौफ में आ जाएं.

फिल्म के इस ट्रेलर में सलमान के कई ऐसे हिट डायलॉग्स सुनने को मिलते है जी न सिर्फ उनके दबंग अंदाज को बखूभी व्यक्त करते हैं. फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और थ्रिल, ये सभी देखने को मिलते हैं. हम आपके लिए इस फिल्म से सलमान के कुछ ऐसे ही हिट डायलॉग्स लेकर आए हैं जो आपको भी बेहद पसंद आएंगे.

ये भी पढ़ें: Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer: Salman Khan का शानदार अंदाज, एक्शन और थ्रिल से भरा 'राधे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

अभी तो सिर्फ 3 इंच घुसाया है, अगर अब कोई आगे बढ़ा तो उसके ब्लैडर की जगह फेफड़ा होगा और लीवर की जगह किडनी

सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

पुलिस की नौकरी है, गिरफ्तार तो करना ही पड़ेगा

सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

तुम्हारे 10वीं पास होने से पहले या तो वो जेल के अंदर होंगे या जमीन के अंदर

सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

ये भी पढ़ें: Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer: Salman Khan का शानदार अंदाज, एक्शन और थ्रिल से भरा 'राधे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद तो मैं किसी की भी नहीं सुनता, आई विल क्लीन दिस सिटी (I will Clean This City)

सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

राधे जाने के लिए नहीं भेजने के लिए आया है, और हम तेरे हिस्से की बिरयानी हम सब मिलकर बांटकर खाएंगे और बोलेंगे ईद मुबारक

सलमान खान और रणदीप हुड्डा (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान की इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गोविंद नामदेव भी नजर आएंगे. प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 13 मई को ईद के मौके पर न सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).