Radhe Box Office Report: Salman Khan की फिल्म 'राधे' ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक तक 2 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली है.
Radhe Box Office Report: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक तक 2 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली है. इस फिल्म को 13 माय को ईद के मौके पर रिलीज किया गया. अब बॉक्स ऑफिस इंडिया पर छपी लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने तकरीबन 1.875 मिलियन डॉलर्स (13 करोड़ 72 लाख रूपए) बटोरे हैं.
'राधे' की ज्यादातर कमाई गल्फ मार्केट से आई है जिसमें संयुक्त अरब अमीरात से पहले वीकेंड पर 1 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है. हालांकि यूएई में शनिवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 350 हजार डॉलर्स की कमाई की. वहीं अमेरिका में इस फिल्म ने 200 हजार डॉलर्स की कमाई की. ये फिल्म आज यूके में रिलीज होगी जिससे इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 'राधे' अपनी रिलीज के चंद घंटों में इंटरनेट पर लीक हो गई. फिल्म को टोरेंट, टेलीग्राम और अन्यपायरेसी साइट्स पर अवैध तरीके से लीक कर दिया गया था जिसके बाद सलमान ने एक चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर लोगों को आगाह किया कि वें इसे बढ़ावा न दें अन्यथा वें कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं.
इसके बाद खबर आई कि फिल्म के मेकर्स ने इस संदर्भ में बांद्रा (मुंबई) स्थित साइबर क्राइम सेल में अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

