टीवी

Salman Khan Health Revelation: ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं सलमान खान, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show' के नए सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान ने जोरदार वापसी की. उन्होंने जहां अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया, वहीं अपने हेल्थ को लेकर किए खुलासे से सबको चिंता में भी डाल दिया.

Salman Khan Health Revelation: ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं सलमान खान, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया खुलासा
Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Health Revelation: 'The Great Indian Kapil Show' के नए सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान ने जोरदार वापसी की. उन्होंने जहां अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया, वहीं अपने हेल्थ को लेकर किए खुलासे से सबको चिंता में भी डाल दिया. शो में सलमान ने बेहद सहजता से बताया कि वह किन-किन बीमारियों से जूझ रहे हैं और इसके बावजूद लगातार काम कर रहे हैं. कपिल शर्मा द्वारा शादी से जुड़े सवाल पर मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि, “हम ये जो रोज की हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गईं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, ब्रेन में एनीरिज्म है उसके बावजूद काम कर रहे हैं. AV मालफॉर्मेशन है, उसके बावजूद चल रहे हैं.”

सलमान ने कहा कि उनकी उम्र 59 साल हो चुकी है और अब वह दोबारा जिंदगी की शुरुआत करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादी के बाद अगर पत्नी आधा पैसा लेकर चली गई तो फिर से मेहनत करना उनके बस की बात नहीं है. इस शो में सलमान का यह व्यक्तिगत और ईमानदार अंदाज फैन्स को बेहद भावुक कर गया. जहां एक ओर वह दर्शकों को हंसा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने स्ट्रगल को साझा करके ये भी बताया कि स्टारडम के पीछे कितनी मेहनत और दर्द छिपा होता है.

ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं सलमान खान:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सलमान की इस बेहद ईमानदार बातचीत ने यह साफ कर दिया कि वह आज भी बॉलीवुड के सबसे कठिन परिश्रम करने वाले कलाकारों में से एक हैं. और शायद यही कारण है कि उनका फैनबेस सिर्फ मजबूत ही नहीं, बल्कि बेहद भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).