सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों के लिए राशन किया डोनेट - Video
लॉकडाउन के चलते सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में समय बिता रहे हैं. जहां से वो कई बार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करने रहें हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ा है. खाने पीने की कमी सबसे बड़ी मुश्किल का सबब बनी हुई है. ऐसे में अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए हैं. सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भूखे जरूरतमंदो के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर के जरिए राशन बांटते दिखाई दे रहें हैं.
दरअसल सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सलमान अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बैलगाड़ी और ट्रैक्टर राशन भरवा रहें हैं. इस वीडियो में सलमान संग यूलिया वंतूर , दोस्त जैकलीन फर्नांडिस और अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी राशन भरवाते दिखाई दे रहें हैं. जिसके बाद 6 गाड़ियों में राशन भरा हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद सभी लोगों इन गाड़ियों को बाहर लोगों बीच दान के लिए भेज देते हैं. आप भी देखिए ये वीडियो.
View this post on Instagram
@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88
आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में समय बिता रहे हैं. जहां से वो कई बार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करने रहें हैं. इसके साथ ही सलमान इंडस्ट्री में डेली वेजेस पर काम करने वाले मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था और अकाउंट में पैसे भेजे थे. उन्होंने 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

