Bigg Boss 14 के रनरअप Rahul Vaidya को Salman Khan से मिला बेहद खास तोहफा, इंटरनेट पर सामने आई ये Photos
बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य को शो के होस्ट सलमान खान से बेहद खास तोहफा मिला है. राहुल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें सलमान ने गिफ्ट दिया है. फोटो में वो उस तोहफे के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के रनरअप राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से बेहद खास तोहफा मिला है. राहुल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें सलमान ने गिफ्ट दिया है. फोटो में वो उस तोहफे के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें सलमान ने बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल उपहार के रूप में दी है.
राहुल ने फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल को चलाते हुए जिसे सलमान खान ने मुझे तोहफे में दिया है. ये बेहद मजेदार अनुभव है क्योंकि मुझे बाहर रहना और कार्डियो करना पसंद है.
View this post on Instagram
इसपर कमेंट करते हुए बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) ने लिखा, "सलमान सर द्वारा गिफ्ट की गई चीज बेहद खास है." बिग बॉस में सलमान कई दफा राहुल को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए नजर आ चुके हैं. मिड-सीजन फिनाले के दौरान भी सलमान ने कहा था कि उनमें शो के प्रति दिलचस्पी और जज्बा खत्म हो चूका है. शो को छोड़कर कुछ दिनों बाद लौट आने को लेकर भी सलमान ने उन्हें आड़े हाथ लिया था और उन्हें क्विटर भी कहा था.
बिग बॉस 14 में ही राहुल ने टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) को शादी के लिए प्रोपोज किया था. हालांकि उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था लेकिन बाद में वैलेंटाइन्स स्पेशल एपिसोड में दिशा ने राहुल के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि वो उनसे शादी करने को तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

