बॉलीवुड

Salman Khan की फिल्म 'Radhe: Your Most Wanted Bhai' ने रिलीज से पहले ही कमाए 230 करोड़, पढ़ें डिटेल्स!

सलमान खान एक सफल अभिनेता के साथ ही एक बेहतरीन बिजनसमैन के रूप में भी देखे जा रहे हैं. अभिनय के साथ ही उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर काफी मुनाफा कमाया.

Salman Khan की फिल्म 'Radhe: Your Most Wanted Bhai' ने रिलीज से पहले ही कमाए 230 करोड़, पढ़ें डिटेल्स!
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Film 'Radhe: Your Most Wanted Bhai': सलमान खान एक सफल अभिनेता के साथ ही एक बेहतरीन बिजनसमैन के रूप में भी देखे जा रहे हैं. अभिनय के साथ ही उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर काफी मुनाफा कमाया. अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की राइट्स को भी बेहद महंगे दाम में बेचा है. इस फिल्म और इसकी म्यूजिक की सॅटॅलाइट, डिजिटल और थिएट्रिकल राइट्स (भारत एवं विश्व) को जी स्टूडियोज (Zee Studios) को 230 करोड़ रूपए में बेचा गया है.

कोरोना महामारी में जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी कई तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं सलमान की इस फिल्म की डील बॉलीवुड की सबसे महंगी और बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है. इससे पहले सलमान की फिल्म 'रेस 3', 'दबंग 3' और 'भारत' को भी जी के चैनलों पर प्रसारित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Salman Khan: ‘राधे’ की रिलीज का कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाए सलमान खान, अब फिल्म को लेकर दिया ये बड़ा बयान

हाल ही में सलमान ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस बात को साफ कर दिया था कि अगर फिल्म का काम समय से पूरा हो जाता है और स्थिति नियंत्रण में रही तो वें इसे ईद 2021 के मौके पर रिलीज कर देंगे. प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ईद 2020 में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसे टालना पड़ा.

इस फिल्म को लेकर बात करते हुए सलमान ने कहा था कि उनके लिए लोगों का स्वास्थ ज्यादा मायने रखता है और स्थिति ठीक होने के बाद ही वो अपनी इस फिल्म को रिलीज करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघर में इसे देख सकें. इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).