बॉलीवुड

सलमान खान का 'जबरा' फैन!! 'भारत' का पहला शो देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर

सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स 5 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 5 जून यानी बुधवार को भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सलमान खान के फैन्स की दीवानगी के बारे में हर कोई जानता है.

सलमान खान का 'जबरा' फैन!! 'भारत' का पहला शो देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर
सलमान खान; आशीष सिंघल (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स 5 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 5 जून यानी बुधवार  को भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सलमान खान के फैन्स की दीवानगी के बारे में हर कोई जानता है. इस बार भी भाईजान का हर फैन इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहता है. नासिक के एक शख्स ने तो 'भारत' का पहला  शो देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है.

आशीष सिंघल नामक इस व्यक्ति ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी है. सोशल मीडिया पर हर कोई उनके बारे में चर्चा कर रहा है. सलमान के फैन क्लब पेज ने आशीष की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो में आशीष फिल्म 'भारत' के पोस्टर के आगे खड़े नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की फिल्म 'भारत' के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज हुई याचिका, नाम को लेकर जताई गई आपात्ति

'भारत' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में दर्शक इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित है. फिल्म में  कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2019 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).