सलमान खान के ईद रिलीज 'भाई भाई' सॉन्ग का इंटरनेट पर धमाका, चंद घंटों में मिले 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज
इस गानें को सलमान खान ने ईद के दिन, 25 मई, सोमवार की शाम को अपने आधिरिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया. गाने के रिलीज होते ही मानों इंटरनेट पर ये हिट हो गया है और यूट्यूब से लेकर ट्विटर तक, हर जगह ट्रेंड करने लगा.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अपने वादे के मुताबिक अपने फैंस के लिए ईद पर अपने नए सॉन्ग 'भाई भाई' (Bhai Bhai) को रिलीज किया. इस गाने को सलमान खान ने रूहान अरशद (Ruhan Arshad) के साथ मिलकर गाया है और इसे उनके पनवेल फार्महाउस (Panvel Farmhouse) पर ही फिल्माया गया है जिसमें सलमान शर्ट और जीन्स पहनकर अपने ईद पर प्रेम और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश देते हुए नजर आए.
इस गानें को सलमान ने ईद के दिन, 25 मई, सोमवार की शाम को अपने आधिरिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया. गाने के रिलीज होते ही मानों इंटरनेट पर ये हिट हो गया है और यूट्यूब से लेकर ट्विटर तक, हर जगह ट्रेंड करने लगा.
सलमान ने इस गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "मैंने आप सभी के लिए कुछ बनाया है...देख के बताना कैसा लगा. आप सभी को ईद मुबारक."
Maine aap subb ke liye kuch banaya hai, dekh ke batana kaisa laga... Aap subb ko eid mubarakh ... #BhaiBhaihttps://t.co/6giZeG0IhG@SajidMusicKhan @wajidkhan7 @RuhaanArshad @adityadevmusic @danishsabri12 @NiketanMadhok #SaajanSingh @TaaleemMusic
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 25, 2020
यूट्यूब की बात करें तो अब तक इसे 42 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसके व्यूज में बढ़ोतरी इसी तरह से जारी है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते समय पर काम पूरा न हो पाने के कारण सलमान अपनी फिल्म 'राधे' को फैंस के लिए ईद पर रिलीज नहीं कर पाए.
देखें उनका ये म्यूजिक वीडियो:
ऐसे में अपने मायूस फैंस से उन्होंने वादा किया था कि ईद पर वो उन्हें तोहफा जरूर देंगे और अब इस गानें को रिलीज करके मानों उन्होंने अपने चाहनेवालों को ईदी दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

