Salman Khan Denies Owning Stake in KWAN: सलमान खान ने क्वान एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी की खबरों को बताया गलत, वकील के जरिए जारी किया बयान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने क्वान एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी की बात को पूरी तरह से गलत बताया है. आज सलमान ने अपने वकील आनंद देसाई के माध्यम से अपना बयान जारी किया है जिसमें कहा गया कि मीडिया में इस बात को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि सलमान की क्वान एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी है जोकि झूठी हैं.
Salman Khan Denies Owning Stake in KWAN: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने क्वान एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी की बात को पूरी तरह से गलत बताया है. आज सलमान ने अपने वकील आनंद देसाई के माध्यम से अपना बयान जारी किया है जिसमें कहा गया कि मीडिया में इस बात को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि सलमान की क्वान एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी है जोकि झूठी हैं.
सलमान के वकील द्वारा जारी किये बयान में कहा गया, "मीडिया के कुछ तबके गलत तरह से रिपोर्ट कर रहे हैं कि हमारे क्लाइंट सलमान खान (भारत के लीडिंग एक्टर) की क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी है. हम स्पष्ठ करना चाहेंगे कि सलमान खान का इस कंपनी में डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से कोई भी स्टेक (हिस्सेदारी) नहीं है. ना ही क्वान और ना ही इससे जुड़े अन्य किसी भी प्रॉपर्टी में सलमान की हिस्सेदारी नहीं है. इसलिए मीडिया से अनुरोध है कि वो हमारे क्लाइंट के बारे में इस तरह की झूठी रिपोर्ट्स छपने से बचें."
आपको बता दें कि क्वान के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर (Dhruv Chitgopekar) को भी हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने ड्रग्स मामले (Drugs Case) में पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसी के साथ क्वान के लिए काम करने वाली दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

