Salman Khan ने The Great Indian Kapil Show से किसी भी तरह का जुड़ाव होने से किया इंकार, कहा- ‘कानूनी नोटिस से हमारा कोई संबंध नहीं’
हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर एक विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें शो पर बंगाली समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है.
Salman Khan Denies Any Connection with The Great Indian Kapil Show: हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर एक विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें शो पर बंगाली समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है. इस विवाद के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी सामने आया, लेकिन सलमान खान ने इस शो से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इंकार किया है.
सलमान खान की टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि "सलमान खान या SKTV को द ग्रेट इंडियन कपिल शो से संबंधित कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है, और हमारा इस शो से कोई जुड़ाव नहीं है." इस बयान के जरिए सलमान ने सभी अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है.
Salman Khan ने The Great Indian Kapil Show से किसी भी तरह का जुड़ाव होने से किया इंकार:
View this post on Instagram
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब शो के एक हालिया एपिसोड में रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं पर एक मजाक किया गया, जिससे बंगाली समुदाय की भावनाएं आहत हुईं. इसके जवाब में बंगाली समुदाय के संगठन, बोंगो भाषा महासभा फाउंडेशन ने शो के होस्ट कपिल शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है. सलमान खान ने इस मामले में खुद को दूर रखते हुए स्पष्ट किया है कि उनका इस शो और इससे जुड़े किसी भी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

