Salman Khan ने मनाया अपने इस बॉडीगार्ड का जन्मदिन, केक खाते समय की ऐसी हरकत, देखें Viral Video
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'अंतिम' (Antim: The Last Truth) की शूटिंग के काम में व्यस्त हैं. इस फिल्म के सेट अब एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान अपनी फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'अंतिम' (Antim: The Last Truth) की शूटिंग के काम में व्यस्त हैं. इस फिल्म के सेट अब एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान अपनी फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने शूटिंग सेट पर अपने बॉडीगार्ड जग्गी का जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो काफी चर्चा में आ गया है. वीडियो में जग्गी सलमान को केक खिलाने जाते हैं लेकिन एक्टर मस्ती करते हुए अपना मुंह अचानक हटा लेते हैं. ये देखकर वहां सभी लोग हंस पड़ते हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी बार देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म 'अंतिम' के लिए फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे जहां उन्होंने अपने बॉडीगौर्द जग्गी का बर्थडे सेलिब्रेट किया. बात करें वर्क फ्रंट की तो सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का निर्देशन उनके दबंग को-स्टार महेश मांजरेकर कर रहे हैं.
View this post on Instagram
इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म के सेट्स से सलमान का एक वीडियो देखें को मिला था जिसमें वो पगड़ी पहने नजर आए थे. बताया गया कि इस फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं.
इस फिल्म के अलावा सलमान 'बिग बॉस 14' को भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी ईद, 2021 में रिलीज होनी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

