बॉलीवुड

Bigg Boss 14: 'भागा हुआ कंटेस्टेंट' कहने पर चिढ़े राहुल वैद्य तो सलमान खान ने लगाई फटकार, देखें शो का ये नया प्रोमो Video

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' के आनेवाली एपिसोड में जहां क्रिसमस की धूम मचेगी वहीं शो पर गर्मागर्मी भी देखने को मिलेगी. शो के आज के एपिसोड में सलमान खान और राहुल वैद्य के बीच बहस होती दिखेगी.

Bigg Boss 14: 'भागा हुआ कंटेस्टेंट' कहने पर चिढ़े राहुल वैद्य तो सलमान खान ने लगाई फटकार, देखें शो का ये नया प्रोमो Video
राहुल वैद्य और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' के आनेवाली एपिसोड में जहां क्रिसमस की धूम मचेगी वहीं शो पर गर्मागर्मी भी देखने को मिलेगी. शो के आज के एपिसोड में सलमान खान और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के बीच बहस होती दिखेगी. दरअसल, सलमान की टीका-टिप्पणी से राहुल काफी नाराज दिखाई देते हैं और इसे भाईजान के आगे व्यक्त भी करते हैं. हालांकि सलमान अपनी बात पर अड़े रहते हैं. शो पर वो राहुल को बार-बार 'भागा हुआ कंटेस्टेंट' कहते हैं जो उन्हें नागवार गुजरती है.

कलर्स टीवी द्वारा जारी किये गए शो के नए प्रोमो में देखा गया कि सलमान की बात से नाराज राहुल कहते हैं कि उन्हें 'भागा हुआ कंटेस्टेंट' न कहा जाए. इसपर सलमान कहे हैं कि अगर वो भागे हैं तो हैं और इसे उन्हें कबूल करना चाहिए. राहुल कहते हैं कि उन्हें इस शो पर क्यों लाया गया? जिसपर एक्टर कहते हैं कि उन्हें जबरन शो पर नहीं लाया गया है और वो वें अपनी इच्छा से यहां आए हैं. अंत में राहुल कहते हैं कि वो केवल रिक्वेस्ट कर रहे हैं जिसपर सलमान कहते हैं, "रिक्वेस्ट नॉट ग्रांटेड."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें: Nikki Tamboli Hot Pics: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली रियल लाइफ में हैं बेहद हॉट, देखें उनकी ये बेहद सेक्सी फोटोज

आपको याद दिला दें कि राहुल वैद्य ने स्वेच्छा से फैसला लिया है कि वो पहले फिनाले के दौरान शो को क्विट कर देंगे. उनके फैंस और अन्य कई सेलिब्रिटीज इस बात से काफी नाराज भी हैं. राहुल ने कहा था कि वो अपने परिवार को बेहद मिस कर रहे हैं और शो पर उसी जज्बे के साथ खेलने की दिलचस्पी खो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).