बॉलीवुड

Salman Khan की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali नहीं हुई है डब्बा बंद, ये है पूरी अपडेट

सलमान खान की यह फिल्म बंद नहीं हुई है और 2 महीनों के बाद इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है. इस बात का खुलासा खुद फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए किया है.

Salman Khan की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali नहीं हुई है डब्बा बंद, ये है पूरी अपडेट
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगडे (Pooja Hegde) की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि यह डब्बा बंद हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को बंद कर चुके हैं. क्योंकि सलमान खान की राधे बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. ऐसे में मेकर्स ने कभी ईद कभी दिवाली को भी फ्लोर पर ना ले जाने का फैसला कर लिया है. जिससे सलमान के फैंस बेहद निराश हो गए हैं. लेकिन अब सलमान के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल सलमान की यह फिल्म बंद नहीं हुई है और 2 महीनों के बाद इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है. इस बात का खुलासा खुद फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए किया है.

मेकर्स ने इन खबरों को गलत बताया है. उन्होंने बताया कि फिल्म का सेट तैयार है और गाने भी रिकॉर्ड किए जा चुके हैं. फिल्म की शूटिंग दो महीनों के भीतर शुरू हो जाएगी. जाहिर है मेकर्स की तरफ से आए इस बयान के बाद सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा.

दबंग सलमान इन दिनों अपने फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए वह कैटरीना कैफ के साथ टर्की में शूटिंग कर रहे हैं. जिसके बाद वह इंडिया लौट आएंगे और यहां पर बिग बॉस की शूटिंग शुरू कर देंगे. बिग बॉस 15 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है. जाहिर है इसके बाद सलमान सीधे कभी ईद कभी दिवाली से की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).