बॉलीवुड

सलमान खान और उनकी भांजी अयात का ये क्यूट Video बना देगा आपका दिन, भाईजान ने इंटरनेट पर किया शेयर

सलमान खान ने हाल ही में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा द्वारा पोस्ट किये गए एक बेहद क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी अयात शर्मा के साथ खेलते हुए और उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान और उनकी भांजी अयात का ये क्यूट Video बना देगा आपका दिन, भाईजान ने इंटरनेट पर किया शेयर
सलमान खान और उनकी भांजी आयात (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) द्वारा पोस्ट किये गए एक बेहद क्यूट वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी अयात शर्मा (Ayat Sharma) के साथ खेलते हुए और उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि बेबी अयात को उनके मामूजान सलमान हंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पोर इस वीडियो को शेयर किया है जिसे अब तक 34 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. ये भी पढ़ें: सलमान खान और भांजी अयात की ये क्यूट फोटो जीत रही फैंस का दिल

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 

 

#repost @arpitakhansharma ・・・ We love you Mamu @beingsalmankhan

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये बात तो सभी जानते हैं कि लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले सलमान को बच्चों से कितना लगाव है. इसी तरह जब उनके भांजे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) छोटे थे तब वो उनके साथ भी खेला करते थे और आज भी कई बार उनके साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, भाईजान को बर्थडे पर मिला नायाब तोहफा

आपको बता दें कि बेबी अयात का जन्म सलमान खान के 54वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर, 2019 को हुआ. ऐसे में खान परिवार ने भी बेहद शानदार ढंग से इस दिन को सेलिब्रेट किया था. सलमान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अर्पिता और आयुष शर्मा ने उन्हें उनके जीवन का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).