VIDEO : मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर्स बने सलमान और कैटरीना, एक साथ किया रैंप वॉक
ऐसी खबरें आ रही थी कि सलमान और कैटरीना मनीष मल्होत्रा के लिए एक साथ रैंप पर उतरेंगे. बुधवार रात को यह फैशन शो हुआ और इन दिनों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा.
सलमान और कैटरीना की जोड़ी आजकल फिर से लाइमलाइट में हैं. फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा की एग्जिट के बाद कैटरीना की इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है. एक बार फिर बड़े पर्दे पर सलमान और कैटरीना एक साथ नजर आने वाले हैं. सलमान इस फिल्म के लिए शूट करना शुरू कर चुके हैं और कैटरीना भी जल्द ही इस फिल्म की टीम के साथ जुड़ेंगी. फिल्म के अलावा एक और वजह से इस रील लाइफ कपल ने बीते दिनों काफी सुर्खियां बटोरी थी. ऐसी खबरें आ रही थी कि सलमान और कैटरीना मनीष मल्होत्रा के लिए एक साथ रैंप पर उतरेंगे. बुधवार रात को यह फैशन शो हुआ और इन दिनों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा.
मनीष मल्होत्रा के लिए सलमान और कैटरीना ने शो स्टॉपर्स के रूप में रैंप वॉक किया. कैटरीना इससे पहले भी मनीष के शो के लिए वॉक कर चुकी हैं पर यह पहली था जब सलमान ने उनके लिए रैंप वॉक किया. जब ये दोनों रैंप पर आएं, तब सबकी नजरें उन पर ही टिकी थी. सलमान खान ने एक काली शेरवानी पहन रखी थी और कैटरीना एक सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आई. बाद में इन दिनों ने मनीष के साथ भी रैंप वॉक किया और मीडिया के लिए पोज करते हुए भी नजर आएं.
First look of Katrina Kaif & Salman Khan at Manish Malhotra's show pic.twitter.com/38H9wYve8n
— Katrina Kaif Online (@KatrinaKaifFB) August 1, 2018
बता दें कि सलमान और कैटरीना की फिल्म 'भारत' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. सलमान और कैटरीना इससे पहले भी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में अली के साथ काम कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2018 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

