Bharat Song Aithey Aa: सलमान खान का मजाकिया अंदाज, कैटरीना कैफ के जबरदस्त ठुमके, देखें वीडियो
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का नया गाना 'ऐथे आ' (Aithey Aa) गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस गाने के वीडियो में सलमान और कैटरीना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का नया गाना 'ऐथे आ' (Aithey Aa) गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस गाने के वीडियो में सलमान और कैटरीना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. सलमान खान हर बार की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं. उन्होंने काले रंग की शर्ट पहन रखी है और साथ ही काला चश्मा भी लगा रखा है. वीडियो में कैटरीना कैफ का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. उन्होंने एक साड़ी पहन रखी है और वह बेहद सुंदर लग रही हैं.
सलमान ने इस गाने के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "इलेक्ट्रॉनिक जमाने के लिए शादी वाला देसी गाना." आने वाले दिनों में ये गाना शादियों के लिए परफेक्ट डांस नंबर बन सकता है. विशाल ददलानी, नीति मोहन, शेखर रविजियानी और कमाल ने 'ऐथे आ' नामक सॉन्ग गाया है. इरशाद कामिल ने इस गाने के बोल लिखे हैं.
Shaadi waala Desi gaana for this electronic zamana 💃#AitheyAaSong OUT NOW - https://t.co/MP223tZWsy@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif @VishalDadlani @ShekharRavjiani @AkasaSing @neetimohan18 @imKamaalKhan @Irshad_Kamil @VMVMVMVMVM
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 9, 2019
फिल्म 'भारत' के दो गाने पहले भी रिलीज किए जा चुके है. जहां 'स्लो मोशन' नामक सॉन्ग में दिशा पाटनी और सलमान नजर आए थे, वहीं 'चाशनी' में सलमान और कैटरीना रोमांस करते हुए दिखे थे. दोनों ही गानों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. 'भारत' में सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में है. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

