भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर पहुंचे सलमान खान और कैटरीना कैफ, जानें वजह

सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि यह तस्वीर सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक है. इससे पहले भी फिल्म 'भारत' के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब इस तस्वीर को देखकर इस फिल्म के लिए हमारी 'उत्सुकता' और भी बढ़ चुकी है.

एक नजर डालिये सलमान और कैटरीना की इस शानदार तस्वीर पर :-

बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: - शादी की खातिर प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'?

बता दें कि सलमान खान की पिछली फिल्म 'रेस-3' ने दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया था. ऐसे में बॉलीवुड के दबंग को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होगी. साथ ही दर्शक भी फिल्म 'भारत' का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Live Score Update: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Winner Prediction: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Live Streaming In India: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त