बॉलीवुड

फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सलमान की बाहों में नजर आई कैटरीना कैफ

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग इन दिनों माल्टा में चल रही हैं. सलमान आजकल सोशल मीडिया पर माल्टा से अपनी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं पर शनिवार रात उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे देख उनके फैन्स काफी खुश हो गए होंगे

फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सलमान की बाहों में नजर आई कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits : Instagram)

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग इन दिनों माल्टा में चल रही हैं. सलमान आजकल सोशल मीडिया पर माल्टा से अपनी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं पर शनिवार रात उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे देख उनके फैन्स काफी खुश हो गए होंगे. सलमान ने अपनी फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक रिलीज किया. इस तस्वीर में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई. वैसे तो सलमान और कैटरीना की लाजवाब केमिस्ट्री से आप सब वाकिफ ही हैं लेकिन इस तस्वीर की बात कुछ और ही है. कैटरीना कैफ को सलमान की बाहों में देखा जा सकता है. ये दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आएं.

सलमान ने इस तस्वीर को शेयर वक्त लिखा कि, " #भारत."

आपको बता दें कि पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' में सलमान के अपोजिट नजर आने वाली थी लेकिन अंतिम समय पर उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था. फिर कैटरीना कैफ की इस फिल्म में एंट्री हुई थी. वैसे इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू जैसे सितारें भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी. फैन्स सलमान और कैटरीना की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है. इससे पहले ये दोनों फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में एक साथ नजर आए थे. उस फिल्म का निर्देशन भी अली अब्बास जफर ने ही किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).