देश

Salman Khan: एंटीलिया पहुंचे सलमान खान, अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में हुए शामिल; बप्पा का लिया आशीर्वाद; VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के निवास 'एंटीलिया' में आयोजित भव्य गणपति उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस धार्मिक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Salman Khan: एंटीलिया पहुंचे सलमान खान, अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में हुए शामिल; बप्पा का लिया आशीर्वाद; VIDEO
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के निवास 'एंटीलिया' में आयोजित भव्य गणपति उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस धार्मिक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

नए लुक में पहुंचे सलमान, पंडित जी ने लगाया तिलक

एंटीलिया पहुंचने पर सलमान खान का नया लुक देखने को मिला. उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसके बाद अभिनेता सीधे गणपति प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां मंदिर के पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाकर स्वागत किया. सलमान ने बेहद श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के चरणों में पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना की.  यह भी पढ़े:   albaugcha Raja Live Darshan: लालबागचा राजा के आज दूसरे दिन, घर बैठे ऐसे करें बप्पा के दर्शन; पाएं आशीर्वाद

एंटीलिया पहुंचे सलमान खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

राधिका मर्चेंट की भक्तिमय प्रस्तुति

गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने एक भक्तिमय क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस दी. उन्होंने भगवान गणेश की स्तुति पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की, जिसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं.

एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा

हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार का गणेशोत्सव काफी भव्य रहा. इस खास मौके पर केवल सलमान खान ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां बप्पा के दर्शन करने एंटीलिया पहुंची थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2026 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).