बॉलीवुड

Eid-ul-Fitr 2020 Mubarak: करीना कपूर के लिए ईद के मौके पर शेफ बने सैफ अली खान, बनाई मटन बिरयानी

इस साल ईद का त्योहार लॉकडाउन के चलते हर साल की तरह धूमधाम से नहीं बल्कि शांतिपूर्वक मनाया जाएगा. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने घर पर फैमिली के साथ ईद की तैयारिया कर रहे है. ईद के मौके पर सैफ अली खान ने करीना के लिए शेफ बने है और अपनी वाइफ के लिए उन्होंने मटन बिरयानी सर्व की है.

Eid-ul-Fitr 2020 Mubarak: करीना कपूर के लिए ईद के मौके पर शेफ बने सैफ अली खान, बनाई मटन बिरयानी
सैफ अली खान अपने परिवार के साथ (Photo Credit: Instagram)

Eid-ul-Fitr 2020 Mubarak: कोरोना वायरस जैसी महामारी की मार झेलने की वजह से देशभर में लॉकडाउन जारी है. जिसे हमारे सितारे भी बखूबी फॉलो कर रहे हैं. तो वहीं  इस साल ईद का त्योहार लॉकडाउन के चलते हर साल की तरह धूमधाम से नहीं बल्कि शांतिपूर्वक मनाया जाएगा. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने घर पर फैमिली के साथ ईद (Eid) की तैयारिया कर रहे है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया है. जिससे पता चलता है कि ईद के मौके पर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने करीना के लिए शेफ बने है और अपनी वाइफ के लिए उन्होंने मटन बिरयानी बनाई है.

करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. उनकी पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है. करीना ने ईद के मौके पर अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते है कि, यह फोटो मटन बिरयानी की है. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा," शेफ सैफू,  मटन बिरयानी पागलपन जैसा भोजन. ईद मुबारक "

करीना कपूर पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

इस पोस्ट के साथ करीना ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी, बता दें कि इस क्वारंटाइन में सैफ करीना अपना क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ स्पेंड कर रहे है. करीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर और सैफ की रोमांचक फोटो शेयर करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).