अनिल और सोनम कपूर के बाद पिता और बेटी की यह जोड़ी भी बड़े पर्दे पर साथ आएंगी नजर
अनिल कपूर और सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की तो देखा तो ऐसा लगा' में साथ नजर आने वाले हैं.
सारा अली खान जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं. अभिषेक कपूर की इस फिल्म के अलावा सारा की झोली में एक और फिल्म है. वह रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म 'सिम्बा' में भी नजर आएंगी. डीएनए की एक खबर के मुताबिक सैफ और सारा को निर्देशक नितिन कक्कड़ की एक फिल्म में साथ देखा जाएगा. यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते को दर्शाएंगी. यह एक मजाकिया फिल्म होगी और साथ ही दर्शकों को एक मैसेज भी देगी. जय शेवारामानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.
डीएनए के सूत्रों के मुताबिक,"नितिन ने सारा को इस फिल्म में बेटी के रोल के लिए एप्रोच किया है और हो सकता है कि यह पहली फिल्म हो जिसमें सारा और सैफ एक साथ दिखेंगे. दोनों ने फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया है. डेट्स तय करना बाकी है. नितिन की पहली पसंद सारा और सैफ ही थे."

अगर सारा इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो यह उनकी बड़े पर्दे पर तीसरी अपीयरेंस होगी. दर्शकों को पिता और बेटी की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना का इंतजार रहेगा. खबरों की माने तो सारा को 'हिंदी मीडियम-2' के लिए भी एप्रोच किया गया था.
'केदारनाथ' की बात करें तो इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत को देखा जाएगा. 30 नवंबर, 2018 को यह फिल्म रिलीज होगी. सारा की दूसरी फिल्म 'सिम्बा' का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. इसी साल 28 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

