बॉलीवुड

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के फैन्स के लिए बुरी खबर, इस वजह से टाल दी गई रिलीज डेट?

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. खबरों की माने तो दूसरे सीजन की रिलीज डेट टाल दी गई है.

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के फैन्स के लिए बुरी खबर, इस वजह से टाल दी गई रिलीज डेट?
'सेक्रेड गेम्स 2' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. खबरों की माने तो दूसरे सीजन की रिलीज डेट टाल दी गई है. मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी  (Nawazuddin Siddiqui) स्टारर 'सेक्रेड गेम्स 2' को 28 जून से स्ट्रीम किया जाना था मगर एक दूसरे शो की वजह से इसे अगस्त तक पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स चाहते हैं कि दोनों सीरीज की रिलीज में अंतर होना चाहिए. इसलिए ऐसा हो सकता है कि सेक्रेड गेम्स 2 को अगस्त के अंत में रिलीज  किया जाए. इसके अलावा सैफ और नवाज की डेट्स भी इसका एक कारण है. दोनों दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं.

हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया था. दूसरे सीजन में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. अब देखना होगा कि कब फैन्स को दूसरा सीजन देखने को अवसर प्राप्त होता है.

 

View this post on Instagram

 

A cop, a gangster and a revolver walk into a bunker...

A post shared by Sacred Games (@sacredgames_tv) on

यह भी पढ़ें:- 'सेक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो हुआ जारी, सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत नजर आएंगे ये सितारे, देखें वीडियो

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप और 'मसान' के निर्देशक नीरज घायवान ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है.  जहां नवाजुद्दीन के दृश्यों को अनुराग ने फिल्माया है, वहीं सैफ के सीन्स को नीरज ने डायरेक्ट किया है. पहले सीजन का  निर्देशन अनुराग कश्यप के साथ विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).