Sadak 2 Trailer: संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'सड़क 2' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'कलंक' में एक साथ काम करने के बाद संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. महेश भट्ट निर्देशित 'सड़क 2' में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं.
Sadak 2 Official Trailer Video: फिल्म 'कलंक' (Kalank) में एक साथ काम करने के बाद संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. महेश भट्ट निर्देशित 'सड़क 2' में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं. आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है जिसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये इंटरनेट पर भी ट्रेंड में आ गया है.
आज आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "तीन दिशाएं, तीन कहानी और एक सफर. देखें सड़क 2 का ट्रेलर."
Three Streams, Three Stories. One Journey. Watch #Sadak2Trailer Out Now https://t.co/Y8SUp8SYj3#AdityaRoyKapur @duttsanjay @poojab1972 @maheshnbhatt #MukeshBhatt #SuhritaSengupta @wrkprint @foxstarhindi @VisheshFilms @sonymusicindia @makaranddeshpa6 @GulshanGroverGG
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 12, 2020
फिल्म के इस ट्रेलर की शुरुआत में 'सड़क' (1991) की कुछ झलकियां देखने को मिलती है. इसके सीक्वल 'सड़क 2' में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और पूजा भट्ट (Pooja Dutt) की कहानी अब आगे बढ़ चुकी है और यहां आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर प्रेमी जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं.
देखें फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर:
फिल्म का ट्रेलर रोमांस, ड्रामा, रोमांच और सस्पेंस से भरा नजर आ रह है. इस फिल्म के साथ ही तकरीबन 20 साल के बाद महेश भट्ट निर्देशक की कुर्सो पर वापस लौटेंगे. फिल्म में मकरंद देशपांडे, जीशु सेनगुप्ता और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे. इस फिल्म को 28 अगस्त, 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी एप पर रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

