सचिन ने फिल्म '102 Not Out ' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के अभिनय को सराहा
उमेश शुक्ला की फिल्म में अमिताभ 102 वर्षीय पिता की भूमिका में हैं, जबकि ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं.
मुंबई: क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने फिल्म '102 नॉट आउट' में शानदार अभिनय के लिए दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की तारीफ की है. फिल्म की कहानी सौम्या जोशी के इसी नाम के मशहूर गुजराती नाटक की कहानी पर आधारित है.
उमेश शुक्ला की फिल्म में अमिताभ 102 वर्षीय पिता की भूमिका में हैं, जबकि ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं.
तेंदुलकर ने आईएएनएस से कहा, "इस शानदार फिल्म के लिए जिमित त्रिवेदी के साथ सौम्या और उमेश जोशी और इसके महान कलाकारों अमितजी और ऋषिजी को बहुत-बहुत बधाई. मुझे यह एक शानदार फिल्म लगी.
उन्होंने कहा, "मैं अमितजी और ऋषिजी की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं. दोनों का अभिनय कौशल खुछ अलग स्तर का है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि कई प्रासंगिक संदेशों के साथ यह एक अनोखा संयोजन है. कुल मिलाकर मैं कहूंगा कि फिल्म बहुत अच्छी है. मैंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसे देखने का लुत्फ उठाया.
फिल्म '102 नॉट आउट' चार मई को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

