VIDEO : फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग के पहले दिन ही रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को डांटा , जानें वजह
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा रोहित शेट्टी और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रोहित रणवीर को डाटते हुए नजर आ रहे हैं
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा रोहित शेट्टी और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इसी फिल्म के सेट का है. इस फनी वीडियो में रोहित रणवीर को डाटते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो को रोहित ने खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
रणवीर सिंह इस वीडियो में फिल्म का एक मराठी डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद रोहित शेट्टी उन्हें डाटते हुए कहते हैं कि, "पागल हो गया है जो फिल्म का डायलॉग बोल रहा है." इसके बाद सारा अली खान वहां पर आती हैं और मराठी भाषा में पूछती हैं कि, "यह सिंघम-3 का सेट है ?" सारा को देखते हुए रणवीर और रोहित कहते हैं, "आइला यह तो अमृता सिंह हैं." इसके बाद करण जौहर की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि, "इस तरह का पागलपन आप 28 दिसंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख पाएंगे."
आपको बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. रणवीर सिंह 'सिंबा' में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को साउथ की एक फिल्म 'टेंपर' का रीमेक बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

