Lockdown: रितेश देशमुख ने घर पर वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ मजेदार अंदाज में किया रोमांस, देखें इनका वायरल TikTok Video
रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इन दोनों की प्यारीसी केमिस्ट्री देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में इन दोनों की प्यारीसी केमिस्ट्री देखी जा सकती हैं.
Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हर कोई घर पर रहकर अलग-अलग तरीके से टाइमपास करने की कोशिश कर रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी वीडियोज पोस्ट कर पाजिटिविटी बनाए रख रहे हैं. इसी बीच एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के साथ इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इन दोनों की प्यारीसी केमिस्ट्री देखी जा सकती हैं. जिसे देखकर आप का दिल भी घायल हो जाएगा. साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है.
रितेश देशमुख ने जेनेलिया के साथ एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में रितेश रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है. रितेश ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'साजन' (Saajan) का 'मेरा दिल भी कितना पागल है' (Mera Dil Bhi Kitna Pagal Hai) जेनेलिया को डेडीकेट कर अपने प्यार का इजहार किया है. जेनिलिया ने भी रितेश के साथ इस गाने पर एक्ट करती नजर आई. रितेश ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हैं लॉकडाउन के दौरान का प्यार. फिल्म 'साजन' का पसंदीदा गाना. रितेश ने इस वीडियो को माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को टैग किया हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19: रितेश देशमुख ने कोरोना वायरस के डर से हाथ धोते हुए शेयर किया ये मजेदार Video, इंटरनेट पर हुआ Viral
View this post on Instagram
Love in Lockdown @geneliad ..... favourite song from Saajan.... @madhuridixitnene @duttsanjay
माधुरी दीक्षित ने भी इस क्यूट वीडियो पर कमेट किया हैं प्यार में पागल होना कोई बुरी बात नहीं है. साथ ही इस वीडियो को कम समय में ही 3 लाख से भी ज्यादा लोंगो ने पसंद किया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

