बॉलीवुड

ऋषि कपूर पहले की तरह दिख रहे हैं फिट, परिवार के साथ किया डिनर, देखें वीडियो

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) काफी समय से न्यूयॉर्क में एक गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है. अब ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है

ऋषि कपूर पहले की तरह दिख रहे हैं फिट, परिवार के साथ किया डिनर, देखें वीडियो
ऋषि कपूर ने परिवार के साथ किया डिनर (Photo Credits: Instagram)

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) काफी समय से न्यूयॉर्क में एक गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है. अब ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह अपने परिवार के साथ डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही ऋषि बिल्कुल पहले की तरह फिट नजर आ रहे हैं. वीडियो के अलावा ऋषि की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. लेखिका रश्म‍ि उदय सिंह ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

तस्वीरों में ऋषि के अलावा उनकी पत्नी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर को भी देखा जा सकता है. फोटो में ऋषि काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए इन तस्वीरों और वीडियोज पर:-

यह भी पढ़ें:- कैंसर से परेशान ऋषि कपूर ने किया दुखभरा ट्वीट, पूछा- मैं घर कब जा पाऊंगा?

आपको बता दें कि हाल ही में रणधीर कपूर ने अपने भाई की सेहत के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "ऋषि पहले से काफी बेहतर हैं. उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा और अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे." इसके अलावा ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का कहना था कि वह जल्द ही फिल्मों में भी वापसी करना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).