बॉलीवुड

Rishi Kapoor Passes Away: वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर की ये दुखद खबर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के सर. एच.एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया है. इस दुखद खबर को बॉलीवुड एक महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Rishi Kapoor Passes Away: वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर की ये दुखद खबर
ऋषि कपूर (Photo Credits: Twitter)

Rishi Kapoor Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के सर. एच.एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया है. इस दुखद खबर को बॉलीवुड एक महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस खबर को ट्विटर पर अपने सभी फॉलोअर्स को बताते हुए बिग बी ने दर्दनाक स्वर में लिखा, "वो चले गए ..! ऋषि कपूर.. वो आगे...अभी कुछ देर पहले उनका निधन हो गया. मैं तबाह हो गया हूं!"

गौरतलब है कि बुधवार रात को खबर आई थी कि ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर को उनके भाई रणधीर कपूर ने मीडिया में शेयर किया था. रणधीर ने बताया था कि इस दुखद घड़ी में उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई: ऋषि कपूर हुए अस्पताल में भर्ती, भाई रणधीर कपूर ने बताई ये वजह

आपको बता दें कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और तकरीबन 11 महीने तक न्यूयॉर्क में रहकर अपना ट्रीटमेंट करवाने के बाद वो मुंबई लौटे थे. इस दुखद खबर ने अब सभी को झकझोड़ कर रख दिया है. बुधवार को इरफान खान और आज गुरुवार को ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड पूरी तरह से शोक में डूबा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).