बॉलीवुड

RIP Shravan Rathod: म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ को याद कर भावुक हुए Akshay Kumar, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे श्रवण की हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था.

RIP Shravan Rathod: म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ को याद कर भावुक हुए Akshay Kumar, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
श्रवण राठौड़ और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

RIP Shravan Rathod: बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे श्रवण की हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था. कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके चलते उन्हें मुंबई के रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीते दिनों उनका निधन हो गया. उनके निधन के साथ ही नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) की आइकोनिक जोड़ी भी टूट गई है.

श्रवण राठौड़ के निधन की खबर सुनकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी भावुक हो उठे और ट्विटर के जरिए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की. अक्षय ने लिखा, "म्यूजिक कंपोजर श्रवण के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं. नदीम-श्रवण ने 90 के दशक और उसके बाद के समय में कई फिल्मों में अपनी संगीत का जादू बिखेरा जिसमें धड़कन मेरे करियर में लीजेंडरी रही है. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं."

ये भी पढ़ें: नहीं रहें मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Shravan Rathod, कोरोना के चलते मुंबई में हुआ निधन

बता दें कि नदीम-श्रवण की जोड़ी ने साजन, आशिकी और सड़क समेत कई फिल्मों में संगीत दिया था जो उस समय काफी लोकप्रिय भी हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).