बॉलीवुड

RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन पर कपूर खानदान का साथ देने पहुंची रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, देखें Video

बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस खबर का पता चलते ही सभी बड़े-छोटे कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अब खबर आ रही है कि ऋषि कपूर के निधन की खबर लगते ही बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी अस्पताल पहुंची थी.

RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन पर कपूर खानदान का साथ देने पहुंची रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, देखें Video
ऋषि कपूर,आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर साहनी (Photo Credits: Twitter)

Rishi Kapoor Passes Away: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस खबर का पता चलते ही सभी बड़े-छोटे कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अब खबर आ रही है कि ऋषि कपूर के निधन की खबर लगते ही बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अस्पताल पहुंची थी. ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor Passes Away: वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर की ये दुखद खबर

ऋषि ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. ऐसे में आलिया भी उनके परिवार का हौंसला बढ़ाने के लिए अस्पताल पहुंची थी. मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि आलिया भी आज सुबह अस्पताल पहुंची थी.

 

View this post on Instagram

 

#aliaabhatt today at the hospital to be with the family and next to #RishiKapoor #rip 🙏🤲

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ये भी पढ़ें: RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन पर कपूर खानदान का ये स्टेटमेंट पढ़कर आंखे हो जाएंगी नम, फैंस की ये खास अपील

वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया कि जैगुआर लैंडरोवर कार अस्पताल से बाहर निकल रही है. गौरतलब है कि इस दुखद घड़ी में कपूर खानदान ने एक आधिकारिक बयान शेयर करते हुए कहा कि ऋषि कपूर के निधन से सभी हताश हैं. लेकिन वें चाहते हैं कि सभी दोस्त, परिवारवाले और रिश्तेदार लॉकडाउन नियमों का पालन करें.

इसी के साथ बताया गया कि ऋषि कपूर ने लयूकेमिया के साथ दो साल तक जंग लड़ने के बाद आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).