बॉलीवुड

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करके किया पिता ऋषि कपूर को याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह सप्ताफ बहुत ही दुखद भरा रहा है. दो दिन में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे चमकते हुए सितारों को खो दिया है.30 अप्रैल को ऋषि ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने मुंबई के सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करके किया पिता ऋषि कपूर को याद
रिद्धिमा कपूर और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह सप्ताह  बहुत ही दुखद भरा रहा है. 30 अप्रैल को ऋषि  कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने मुंबई के सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. अभिनेता का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी शमशान में  किया गया, जहां करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आयन मुख़र्जी, रोहित धवन, रणधीर कपूर,आलिया भट्ट इस मुश्किल दौर में नीतू सिंह और रणबीर कपूर के साथ नजर आई. हालांकि लॉकडाउन के चलते बेटी रिद्धिमा  कपूर (Riddhima Kapoor Sahani) पापा ऋषि कपूर के अंतिम विदाई में शामिल नहीं हो पाई. रिद्धिमा मूवमेंट पास निकालकर दिल्ली से  मुंबई के लिए रवाना हो गई लेकिन 1400 किलोमीटर का रास्ता पार कर वे दूसरे दिन मुंबई पहुंची. पापा के आखिरी वक्त  में उनके साथ ना होने के कारण रिद्धिमा ने अफसोस जताया.

ऋषि कपूर की लाडली बेटी ने अपने इन्स्टाग्राम पर अभिनेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह काफी यंग दिख रहे है. इस फोटो में ऋषि का मुस्कुराता हुआ चेहरा फोटो की रौनक बढाता है.  इस फोटो के साथ बेटी ने लिखा है, 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते है. मिस यू.' यह भी पढ़े: RIP Rishi Kapoor: रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मां नीतू कपूर से कहा- मैं मुंबई आ रही हूं

नीतू सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम पर ऋषि की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हमारी कहानी का अंत.' तो वहीं रिद्धिमा ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पापा के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी. रेस्ट इन पीस मेरे योद्धा. मैं हर रोज आपको मिस करूंगी, मैं आपके फेस टाइम कॉल्स की याद आएगी. काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती. आपसे दोबारा मिलूंगी पापा. आपकी मुश्क,'

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).