Remo D’Souza Health Update: हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से रेमो डिसूजा का खास वीडियो का आया सामने, देखकर इम्प्रेस हो जाएंगे आप
रेमो की तबीयत की लेकर उनकी बीवी लगातार अपडेट देती आ रही हैं. ऐसे में इस वीडियो को देखने बेशक फैंस राहत की सांस ले रहे होंगे. हालांकि रेमो अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.
हाल में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद परिवार ने उन्हें मुंबई (Mumbai) के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया था. जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. लेकिन अब धीरे धीरे रेमो की तबीयत ठीक हो रही है. उनकी पत्नी लिजेल अस्पताल में उनका ध्यान रख रही हैं. ऐसे में अब लिजेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि रेमो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से बेहतर हैं. इस वीडियो में रेमो म्यूजिक पर पर हिलाते दिखाई दे रहें हैं.
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिजेल ने लिखा कि पैर से नाचना एक अलग बात और दिल से नाचना अलग बात. इस वीडियो पर अब तमाम लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं. आप भी देखिए ये खास वीडियो. यह भी पढ़े: Remo D'souza Health Update: हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती रेमो डिसूजा का हाल जानने पहुंचे धर्मेश और एक्टर आमिर अली, बताया अब ऐसी है तबीयत!
View this post on Instagram
रेमो की तबीयत की लेकर उनकी बीवी लगातार अपडेट देती आ रही हैं. ऐसे में इस वीडियो को देखने बेशक फैंस राहत की सांस ले रहे होंगे. हालांकि रेमो अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. जाहिर है हर किसी को उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
वर्कफ्रंट की बार करें रेमो ने बतौर डायरेक्टर भी कई फिल्मों में काम किया है. ABCD, रेस 3 और स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

